Annual Examination Result Announcement – 30 March 2026
📢🌟 महत्वपूर्ण सूचना – परीक्षा परिणाम एवं कक्षा नवीनीकरण 🌟📢
सभी अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30 मार्च 2026 को सत्र 2025–26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस दिन कक्षा अध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को मार्कशीट वितरित की जाएगी।
अतः सभी अभिभावक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के मध्य विद्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
🔹 साथ ही, सत्र 2026–27 हेतु कक्षा नवीनीकरण फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर उसी दिन विद्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है।
💰 कक्षा अनुसार निर्धारित शुल्क इस प्रकार है:
▪️ कक्षा 1–2 : ₹2470
▪️ कक्षा 3–8 : ₹3430
▪️ कक्षा 9–11 : ₹3790
▪️ कक्षा 12 : ₹3790
अतः अभिभावकगण निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कर ट्रांजैक्शन विवरण सहित फॉर्म जमा करवाना सुनिश्चित करें।
📚 1 अप्रैल 2026 से नियमित कक्षाओं का विधिवत प्रारंभ होगा।
अतः सभी अभिभावक समय पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें।
आज्ञा से
प्रधानाचार्य
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय, पोटला